द्वीप समूह और तट (Islands and Coast)

आज की इस पोस्ट में मैं आपको द्वीप समूह और तट (Islands and Coast) के बारे में बताने जा रहा हूँ इसको पढना आपके लिए बेहद ज़रूरी हैं क्योकि कई बार आपकी परीक्षा में द्वीप समूह और तट (Islands and Coast) में से प्रश्न पुछ लिए जाते हैं.

कई बार परीक्षाओ में पुछा जाता हैं किन्ही दो सबसे बड़े द्वीप समूहों के नाम बताओ ?

इसका उत्तर हैं – अण्डमान व निकोबार व लक्ष्यद्वीप समूह दो सबसे बड़े द्वीप समूह है।

 

द्वीप समूह और तट (Islands and Coast)

अण्डमान व निकोबार (572 द्वीप) उपनाम ‘एमराल्ड द्वीप बंगाल की खाड़ी में स्थित यह क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है। यह माना जाता है कि यह द्वीप समूह निमज्जित पर्वत श्रेणियों (बर्मा की अराकान योमा पहाड़ियों का विस्तार) के शिखर हैं।

राजधानी पोर्ट ब्लेयर है जहाँ पर सेल्यूलर जेल स्थित है। पोर्ट ब्लेयर दक्षिण अण्डमान द्वीप पर स्थित है। अण्डमान निकोबार को स्वतंत्रता से पहले काले पानी‘ के नाम से जाना जाता था।

याद रखें-अण्डमान द्वीप के निकटतम् स्थित देश म्यामांर है। कोको चैनल अण्डमान को म्यांमार से पृथक करता है।

अण्डमान द्वीप और निकोबार समूह

अण्डमान व निकोबार द्वीप समूह को 10 डिग्री चैनल पृथक करता है।

बैरन द्वीप व नारकोण्ड्रम द्वीप पर भारत के ज्वालामुखी स्थित है। द्वीप समूह की सबसे ऊंची चोटी, पल्याण शिखर (सैंडल पीक), उत्तरी अण्डमान द्वीप पर स्थित है।

अण्डमान निकोबार को इण्डोनेशिया से जल क्षेत्र, ग्रेट चैनल, पृथक करता हैं।

डंकन पैसेज:-दक्षिण अण्डमान व लघु अण्डमान के मध्य बंगाल की खाड़ी के विस्तार का नाम है।

ग्रेट निकोबार द्वीप पर भारत का दक्षिणतम विन्दु इंदिरा प्वायंट, स्थित है।

अवश्य ध्यान रखें

द्वितीय विश्व युद्ध के समय इस द्वीप को जीतने के बाद जापान ने सुभाष चन्द्र दोस को सौंप दिया था। उन्होंने अण्डमान को शहीद व निकोबार को स्वराज नाम दिया था। 30 दिसम्बर 2018 देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अण्डमान के तीन द्वीपों के नाम बदलने की घोषणा की गई। रोस द्वीप का नाम सुभाष चंद्र बोस, नील द्वीप का नाम शहीद और हेवलॉक द्वीप का नाम स्वराज रखा गया। नेताजी ने 30 दिसम्बर 1943 को यहां पर पहली बार तिरंगे को फहराया था। इस उपलक्ष्य में यह निर्णय लिया गया।

लक्षद्वीप (36 द्वीपों का समूह)

अरब सागर और हिन्द महासागर में स्थित लक्षद्वीप क्षेत्रफल व जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश 9 चैनल लक्ष्यद्वीप के सबसे बड़े द्वीप मिनेकोय को बाकी द्वीप समूह से पृथक करता है। लक्षद्वीप द्वीपों को लकादीव, मीनीकाय तथा एमीनदीव के नाम से जाना जाता था। 1973 में इनका नाम लक्षद्वीप रखा गया। यह 32 वर्ग किमी. के छोटे से क्षेत्र मे फैला है। कावास्ती द्वीप लक्षद्वीप का प्रशासनिक मुख्यालय है।

मिनेकोय द्वीप दक्षिणतम् / सुदूरवर्ती द्वीप हैं। मिनेकोय द्वीप व मालदीव के मध्य 8° चैनल स्थित है।

इसे भी पढ़े…

Leave a Comment