Kalyug ka ant kab hoga- जैसा कि आप सभी जानते हैं इस पृथ्वी पर कुल चार युग अभी तक सामने आए हैं। जोकि सतयुग, त्रेता युग, द्वापर युग, कलयुग है। इस समय हम सभी मनुष्य कलयुग में रह रहे हैं। सभी युगों का एक निर्धारित समय पर अंत हो जाता है और फिर एक नया युग शुरू होता है।
इसीलिए कहीं ना कहीं हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि kalyug ka ant kab hoga? क्या सच में भगवान विष्णु कलयुग के अंत में कल्कि का अवतार लेंगे या नहीं। सभी के मन में कलयुग के अंत को लेकर कई तरह के सवाल है परंतु अभी तक इसका सही जवाब पूरी तरह से नहीं मिल पाया है।
तो चलिए आज के इस लेख में हम आपको यह बताने का प्रयास करेंगे कि kalyug ka ant kab hoga? सभी ऋषियों, विद्वानों एवं पुराणों के अनुसार कलयुग के अंत को लेकर जो गणना की गई है हम आपको उसके बारे में समझाने का प्रयास करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं –

कलयुग कब शुरू हुआ था?
कलयुग की शुरुआत आज से 5000 वर्ष पूर्व हुई थी। विद्वानों के अनुसार गुजरात शहर में एक घटना घटी थी जिसके बाद से ही कलयुग शुरू हुआ था। शायद आपने सुना होगा कि जब कृष्ण जी को पृथ्वी से विदा लेना था तो उन्होंने एक लीला रची थी।
वे गुजरात शहर के भलका गांव में टहल रहे थे और एक शिकारी ने शिकार करते समय गलती से श्री कृष्ण जी के पैर में तीर मार दिया था। जिसके कारण श्री कृष्ण जी का निधन हो गया था और वह बैकुंठ के लिए प्रस्थान कर गए थे। इसी तिथि के बाद से कलयुग शुरू हो गया था।
आर्यभट्ट के अनुसार, श्री कृष्ण की निधन के बाद ही 3102 ईसा पूर्व से कलयुग की शुरुआत हो गई थी। और विद्वानों ने बताया है कि वह दिन 18 फरवरी का था। कई पुराणों के अनुसार, राजा परीक्षित के जन्म के बाद से ही कलयुग शुरू हो गया था। राजा परीक्षित को ही कलयुग का पहला राजा कहा जाता है।
कलयुग का कौन सा वर्ष चल रहा है?
पुराणों के अनुसार, कलयुग लगभग अभी शुरू ही हुआ है क्योंकि कलयुग में अभी अधर्म और पाप की शुरुआत हुई है। यानी कि अभी कलयुग का अंत होने में बहुत समय बचा है। अभी कलयुग का प्रथम चरण चल रहा है और कलयुग के अभी कई चरण बाकी हैं।
कलयुग की आयु 4,32,000 साल की है, और इनमें से एक के अभी केवल 5000 वर्ष बीते हैं। जैसे-जैसे पृथ्वी पर पाप बढ़ता जाएगा वैसे-वैसे कलयुग का समय अनुपात भी घटता जाएगा। विद्वानों के अनुसार 2016 में कलयुग के 5118 वर्ष बीत चुके हैं। कलयुग चरों युगों में से सबसे छोटा युग है, क्यूंकी कलयुग की आयु सबसे कम है।
कलयुग का अंत कब होगा? (kalyug ka ant kab hoga)
भविष्य पुराण, हिंदू धर्मशास्त्र एवं श्रीमद् भागवत के अनुसार, जब कलयुग अपने चरम सीमा पर होगा तब कलयुग का अंत होगा। कलयुग के अंत के समय तक पृथ्वी पर लगभग कुछ भी नहीं बचेगा। जब इस पूरे संसार में धर्म बिल्कुल भी नहीं बचेगा तो कलयुग का अंत हो जाएगा।
पुराणों के अनुसार, अभी तो कलयुग का शुरुआती समय है क्योंकि इस समय अभी भी लोग देवी-देवताओं एवं भगवान का पूजा पाठ करते हैं लेकिन जब कलयुग के अंत का समय आएगा तो लोग बिल्कुल ही नास्तिक होंगे। इसके बाद धरती पर Acid rain यानी एसिड की बरसात होगी।
सभी मनुष्य का शरीर इसके कारण जला हुआ होगा। इसलिए ऐसा हम कह सकते हैं कि जिस तरह से मनुष्य का शरीर अभी दिख रहा है, उस तरह से मनुष्य कलयुग के अंत के समय में नहीं दिखेंगे।
कई शास्त्रों में यह भी लिखा गया है कि जब भगवान विष्णु कल्कि का अवतार लेंगे तभी कलयुग का अंत होगा और भगवान विष्णु का कल्कि अवतार ही कलयुग का अंत करेगा। कलयुग के अंत के समय तक व्यक्तियों की आयु केवल 10 से 20 वर्ष तक ही रह जाएगी और व्यक्तियों की ऊंचाई केवल 4 से 5 इंच तक की होगी।
इसके अलावा धरती पर अनाज उगना भी बंद हो जाएगा और धरती का तापमान बढ़ता ही चला जाएगा। गाय भी धरती से गायब हो जाएंगी। साथ ही पृथ्वी से सभी देवी देवता भी चले जाएंगे और गंगा भी सूख जाएगी। जब यह सभी चीजें पृथ्वी पर होने लगेगी तो पृथ्वी का अंत हो जाएगा।
कलयुग का अंत कैसे होगा?
सभी धर्मों एवं पुराणों के अनुसार, जब तक चारों तरफ अधर्म का साम्राज्य होगा तब भगवान विष्णु के दसवे अवतार कल्कि का जन्म होगा। कलयुग के अंत समय में बच्चे भी जल्दी पैदा होने लगेंगे। इसलिए पुराणों में यह भी लिखा हुआ है कि जब 7 वर्ष की कन्या एक बच्चे को जन्म देगी तभी कलयुग का अंत होगा।
कलयुग के अंत के विषय में लोग यह भी पूछते हैं कि भगवान विष्णु का कल्कि अवतार का जन्म कब होगा तो हमने आपको बताया कि 7 वर्ष की कन्या के कोख से ही भगवान विष्णु कल्कि अवतार का जन्म लेंगे।
सबसे पहले हम आपको यह भी बता दें कि कलयुग का यह समय गोल्डन समय कहलाता है। क्योंकि इस समय लोग भगवान में विश्वास रखते हैं लोगों के अंदर इंसानियत है और एक दूसरे की सहायता भी करते हैं। लेकिन कलयुग के अंत समय तक लोगों के मन में ऐसी कोई भी भावना नहीं बचेगी।
कलयुग का अंत आते आते लोग कैसी हरकतें करेंगे?
अपने कई जगह पढ़ा होगा कि कलयुग का अंत आते आते लोग के अंदर केवल ईर्ष्या की भावना होगी। मनुष्य का स्वभाव एक दूसरे के प्रति बिल्कुल भी अच्छा नहीं होगा। कोई भी स्त्री अपने पति का मान नहीं करेगी।
आज के समय में स्त्रियां जितनी कोमल है आगे चलकर स्त्रियां उतनी ही कठोर बन जाएंगी। यह कलयुगी स्त्रियां आज के समय की स्त्रियों की तरह नहीं होंगी। कलयुगी स्त्रियां केवल अपने बारे में ही सोचेंगी। महिलाएं केवल अमीर व्यक्तियों के साथ ही देखने को मिलेंगी। सभी मनुष्य केवल झूठ का ही अनुपालन करेंगे।
बेटा अपने मां-बाप पर हाथ उठाने लगेगा। जिस तरह अभी लोगों के बाल काले एवं लंबे होते हैं कलयुग के अंत तक किसी का भी बाल ऐसा नहीं रहेगा। घर में सिर्फ क्लेश ही होगा। पृथ्वी पर कोई भी महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेगी। यहां तक कि महिला अपने घर में भी सुरक्षित नहीं होगी।
कलयुग का अंत कैसा होगा?
भले ही अभी हम लोग कलयुग के अंत से डर रहे हैं लेकिन कलयुग का अंत बहुत ही अच्छा होगा। क्योंकि कलयुग के अंत के समय तक भगवान विष्णु पृथ्वी पर फिर से आएंगे और इस कलयुग का अंत करेंगे। भगवान विष्णु का कल्कि अवतार केवल 3 दिनों में ही पूरे पापियों का सर्वनाश कर देगा और फिर से धर्म की स्थापना करेगा।
धर्म शास्त्रों में यह भी लिखा गया है कि, जब भगवान कल्कि पूरे संसार से पापियों का सर्वनाश कर देंगे तो पृथ्वी पर फिर से धर्म की स्थापना करने के लिए और पाप को नष्ट करने के लिए कई समय तक वर्षा होती रहेगी। जिससे कि फिर से पृथ्वी लहलहा उठेगी।
इसके बाद 12 सूर्य उदय होंगे जो जल से भरी हुई पृथ्वी के जल को सोख लेंगे और पृथ्वी पर नई भूमि और नए युग का निर्माण होगा। इस तरह से कलयुग का अंत होगा और फिर से मनुष्यों का जन्म होगा और इस संसार में फिर से लोग जीवनयापन करने लगेंगे।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि kalyug ka ant kab hoga? उम्मीद है कि इसलिए के माध्यम से आपको कलयुग के अंत से संबंधित कई नई जानकारियों के बारे में जानकारी मिली होगी।
यदि आपको इस लेख से कोई प्रश्न है तो आप हमें कमेंट में बताएं। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ भी साझा करें।
FAQ
प्रश्न – घोर कलयुग कब आएगा?
उत्तर – जब पृथ्वी पर रहने वाले लोग नास्तिक हो जाएंगे एसिड की बरसात होगी और लोग केवल अधर्म ही करेंगे तब घोर कलयुग आ जाएगा।
प्रश्न -कलयुग का अंत कौन करेगा?
उत्तर – युग का अंत भगवान विष्णु के कल्कि अवतार करेंगे।
प्रश्न – कलयुग की भविष्यवाणी क्या है?
उत्तर – महर्षि व्यास जी ने बताया है कि कलयुग में कोई भी मनुष्य धर्म का पालन नहीं करेगा और वेदों का पालन नहीं करेगा। पाप का साम्राज्य बढ़ता जाएगा।
प्रश्न – कलयुग में सबसे बड़ा पाप क्या है?
उत्तर – कलयुग का सबसे बड़ा पाप किसी निर्बल को सताना है, यह बात भगवान श्री कृष्ण ने बताई है।
Also Read:
1 thought on “जानिए पुराणों के अनुसार कलयुग का अंत कब और कैसे होगा ? Kalyug ka ant kab hoga”