Learn GS

सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आन्दोलन महत्वपूर्ण बिंदु (Important Points)

सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आन्दोलन यह भी Modern India (आधुनिक भारत) का बहुत ही Important टॉपिक हैं इसमें से कई बार प्रश्न पूछे जाते हैं अगर आप इसको पूरा पढ़ते हैं तो आपको काफी समय लग सकता हैं लेकिन जब आप LearnGS पर आये हैं तो कुछ सोच कर ही आये होंगे तो हम भी आज आपको  “सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आन्दोलन” इस टॉपिक को आपको चुटकियो में याद करा देंगे | चलिए अब ज्यादा देरी ना करते हुए शुरू करते हैं |

निचे हमने आपकी साहयता करने के लिए इस टॉपिक को कुछ Important Points में लिख दिया हैं साथ ही इन Important points को पढ़कर आप अपनी परीक्षा में अच्छे अंक ला सकते हैं |

सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आन्दोलन महत्वपूर्ण बिंदु (Important Points)

  • राजा राममोहन राय को ‘भारतीय पुनर्जागरण का जनक’ कहा जाता है।
  • राजा राममोहन राय ने कोलकाता में ‘वेदान्त कॉलेज’ तथा डेविड हेयर के साथ मिलकर ‘हिन्दू कॉलेज’ की स्थापना की।
  • ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना 1828 ई. में राजा राममोहन राय ने की। * ‘ब्रह्म समाज’ में विभाजन के बाद केशवचन्द्र सेन ने 1866 ई. में आदि ब्रह्म समाज की स्थापना की।
  • यंग बंगाल आन्दोलन के प्रवर्तक हेनरी विवियन डेरोजियो, हिन्दू कॉलेज के प्राध्यापक थे।
  • प्रार्थना समाज की स्थापना आत्माराम पाण्डुरंग ने बम्बई में की।
  • आर्य समाज की स्थापना स्वामी दयानन्द सरस्वती ने 1875 ई. में बम्बई में की।
  • दयानन्द सरस्वती का वास्तविक नाम मूलशंकर था।
  • दयानन्द सरस्वती ने ‘वेदों की ओर लौटो’ का नारा दिया तथा शुद्धि आन्दोलन चलाया।
  • इनके विचारों का संकलन इनकी कृति सत्यार्थ प्रकाश (1883) में मिलता है।
  • रामकृष्ण मिशन की स्थापना स्वामी विवेकानन्द ने 1897 ई. में की। इस मिशन का नाम रामकृष्ण परमहंस के नाम पर रखा गया था।
  • स्वामी विवेकानन्द का वास्तविक नाम नरेन्द्र दत्त था।
  • विवेकानन्द ने 1893 ई. में शिकागो (अमेरिका) की विश्व धर्म संसद में भाग लिया था।
  • थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना न्यूयॉर्क में 1875 ई. में कर्नल एच. एस. अल्काट तथा मैडम ब्लावाट्स्की द्वारा न्यूयॉर्क में की गई
  • थियोसोफिकल सोसायटी की शाखा चेन्नई के निकट अड्यार में 1886 ई. में स्थापित की गई।
  • 1898 ई. में एनी बेसेन्ट ने बनारस में सेन्ट्रल हिन्दू कॉलेज की स्थापना की जो बाद में हिन्दू विश्वविद्यालय बन गया।
  • वहाबी आन्दोलन के नेता सैयद अहमद बरेलवी थे। वहाबी आन्दोलन का मुख्य केन्द्र पटना था।
  • ‘अलीगढ आन्दोलन’ की शुरुआत सर सैयद खां ने की थी |
  • इन्होने 1877 ई० में मुस्लिम विश्विघालय की स्थापना की |

यह Topic आपकी सभी परीक्षाओ जैसे SSC, UPSE, UPSSSC, UP Police, Airforce अन्य सभी  परीक्षाओ में आ जाता हैं साथ ही साथ मैं आपको बता दूँ की “सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आन्दोलन” यह टॉपिक Modern India (आधुनिक भारत)  से लिया गया हैं तथा यह टॉपिक बेहद ही Important हैं, इसीलिए मेरा आपसे निवेदन हैं आप ध्यान से पढ़े और अपनी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करे | LearnGS की तरफ से आप सभी को आपके उज्जवल भाविष्य के लिए BEST OF LUCK ||

धन्यवाद |

सीईओ- हर्षित रस्तोगी 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *